फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Saffron clad in police station, VHM officer beat up BJP leader

थाने में भिड़े भगवाधारी, विहिम के पदाधिकारी ने की भाजपा नेता की पिटाई

Wed, 16 Dec 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Saffron clad in police station, VHM officer beat up BJP leader
लाटघाट। रौनापार थाने में एक्सीडेंट के एक मामले में पक्ष और विपक्ष की पैरवी करने के दौरान भगवाधारी आमने-सामने हो गए। विहिम के जिला महामंत्री ने समर्थकों के साथ भाजपा नेता की एसओ को सामने ही धुनाई कर डाली। थाने में मारपीट से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो लोग गिरफ्तार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आशीष गुप्ता विश्व हिंदू महासभा के जिला महामंत्री हैं। वहीं, सरवन निषाद भाजपा नेता हैं। पूर्व में अतरौलिया से भाजपा से विधानसभा का टिकट मांग चुके हैं। लगभग दो सप्ताह पहले रौनापार निवासी संजीव कुमार का एक्सीडेंट रिजवान अहमद नामक व्यक्ति की गाड़ी से हो गया था। विहिम के जिला महामंत्री आशीष गुप्ता संजीव कुमार की पैरवी कर रहे थे। वहीं, रिजवान की पैरवी सरवन कर रहे थे। आशीष गुप्ता का आरोप है कि थानाध्यक्ष रौनापार रिजवान को बचाने में लगे हैं। बुधवार सुबह 11 बजे सरवन निषाद थाने में रिजवान अहमद की पैरवी में पहुंचे थे। इसी दौरान विहिम के जिला महामंत्री आशीष गुप्ता भी समर्थकों के साथ आ गए। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आशीष के समर्थकों ने सरवन निषाद कि थाने में ही जमकर पिटाई कर दी। एसओ भी सामने मौजूद थे। थानाध्यक्ष ने किसी तरीके से दोनों पक्षों को अलग करके कई लोगों को हिरासत में ले लिया। थाने में मारपीट की जानकारी मिलते ही कई भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। वहां से किसी तरीके से आशीष गुप्ता और उनके समर्थकों को हटा दिया। एसओ नवल किशोर सिंह ने बताया कि एक पक्ष से सरवन निषाद और दूसरे पक्ष से श्याम यादव, विवेक पटेल, दीपू गुप्ता, नीरज गुप्ता, अंकुर गुप्ता और मनोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक पक्ष से सरवन निषाद और दूसरे पक्ष से श्याम यादव को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed