फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   RPF raided at travel agency, 34 reservation tickets confiscated

ट्रैवेल्स एजेंसी पर आरपीएफ ने मारा छापा

Tue, 30 Jul 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
RPF raided at travel agency, 34 reservation tickets confiscated
जीयनपुर थाना क्षेत्र के अंजान शहीद में गुप्ता ट्रैवेल्स में छापेमारी के के दौरान प्रिंटर उठाकर ? - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद बाजार में स्थित एक ट्रैवेल्स एजेंसी पर सोमवार की दोपहर आरपीएफ की टीम ने छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान से 34 आरक्षण टिकट बरामद होने पर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दुकानदार और दुकान से लैपटाप, प्रिंटर और डायरी लेकर अपने साथ चली गई। आरपीएफ प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी मिर्जा राशिद बेग के मुताबिक अंजान शहीद बाजार में गुप्ता ट्रैवेल्स एजेंसी है। इसके मालिक रतन लाल गुप्ता हैं। आरपीएफ प्रभारी के मुताबिक रतन लाल गुप्ता अपने ट्रैवेल्स एजेंसी से आरक्षण टिकटों की बुकिंग करते हैं, जबकि इसके लिए वह अब अधिकृत नहीं हैं। मुखबिर के जरिए इस बात की सूचना मिलने पर सोमवार को आरपीएफ प्रभारी अपनी टीम के साथ रतन की दुकान पर छापा मारा। दुकान का सघन तलाशी लेने पर वहां से 34 टिकट बरामद हुआ। इसमें 25 टिकट जनरल और 9 तत्काल आरक्षण टिकट है। यह सभी टिकट मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, गुजरात आदि बड़े महानगरों में जाने के लिए बनाया गया था। दुकान से इतनी बड़ी संख्या में टिकट मिलने पर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही दुकान से लैपटाप, प्रिंटर आदि जब्त कर लिया गया। आरपीएफ प्रभारी के मुताबिक बरामद हुए टिकटों का 78865 रुपये मूल्य है। दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। दुकानदार के घर वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस दुकान की तलाशी लेते समय सीसीटीवी कैमरा बंद करा दिया था। आरपीएफ प्रभारी मिर्जा राशिद बेग ने बताया कि दुकानदार के विरुद्ध केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed