फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Robbery jewelery recovered at the behest of accused taken on remand

रिमांड पर लिए गए अभियुक्त की निशानदेही पर लूट के आभूषण बरामद

Thu, 24 Mar 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Robbery jewelery recovered at the behest of accused taken on remand
क्षेत्र में हुई लूट की विभिन्न घटनाओं की विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त को रिमांड पर लेकर पुलिस ने लूट के आभूषण, नकदी व असलहा बरामद किया है। अभियुक्त मऊ जिले का रहने वाला है और वर्तमान में जेल में बंद था।
विज्ञापन

जहानागंज क्षेत्र में लूट की गई घटनाएं पूर्व में हुई थी। जिसकी विवेचना पुलिस कर रही थी। विवेचना के दौरान जेल में बंद अभियुक्त बड़कई उर्फ अभय पुत्र दुर्ग विजय यादव निवासी सुल्तानपुर कोरौला थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद जिला मऊ का नाम प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस ने न्यायालय में उसे रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल किया। न्यायालय से अनुमति मिलने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ किया। फिर उसकी निशानदेही पर मुसरौटी के पकड़िया बबूल के जंगल से एक स्थान पर जमीन में गड्ढा कर रखे गए जेवरात, नकदी व असलहा बरामद किया गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को जेल में दाखिल करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed