फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road built worth Rs 1.15 crore broken in just three years

Azamgarh News: तीन साल में ही टूट गई 1.15 करोड़ से बनी सड़क

Sun, 22 Feb 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Road built worth Rs 1.15 crore broken in just three years
मड़या में जर्जर पड़ी सड़क। संवाद
बरदह। विकास खंड ठेकमा के सराय मोहन से मार्टीनगंज तहसील को जोड़ने वाली सड़क तीन सालों में ही टूट गई। इसका निर्माण लगभग 1.15 करोड़ से कराया गया था। छह किमी सराय मोहन- मार्टीनगंज सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग खंड तीन की ओर से वर्ष 2022 में कराया गया था। तीन सालों में ही सड़क की हालत खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। मार्ग के किनारे और बीचोबीच सड़क की उखड़ी हुई सतह के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बाइक चालकों को होती है। आए दिन वह गिरकर चोटिल हो रहे हैं। तहसील मार्ग होने के कारण इस पर आवाजाही सबसे अधिक है। यही नहीं, इस सड़क पर कई कॉलेज हैं और तंबरपुर, मुक्तिपुर, बक्सपुर, बाघपुर, बीकापुर, मौजा नेवादा सहित दर्जन भर गांव इससे जुड़े हुए हैं। क्षेत्र के रहने वाले अरुण उपाध्याय, कल्लू राय, अग्निवेश, सतीश यादव ने बताया कि लाखों की लागत से बनी सड़क इतनी जल्द टूट गई, जिसके कारण लोगों को हिचकोले खाने को मजबूर हैं। जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने मार्ग का सर्वे कराकर गड्ढों की भराई और समतलीकरण कराकर बनवाने की मांग किया।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में यह सड़क बनवाई गई थी। इस छह किमी सड़क के मेंटनेंस का चार्ज मुझे मिला है। इसके ठेकेदार की मृत्यु हो जाने के कारण काम रुक गया था, लेकिन इसी महीने में हम काम करवाने का प्रयास करेंगे। -अरुण कुमार, अवर अभियंता, लोक निर्माण खंड-3
विज्ञापन

पांच किमी की सड़क मत बोलिए जनाब...यह तो गड्ढों वाला मार्ग है-रानी की सराय। दिलौरी बाजार से मुरादाबाद जाने वाला संपर्क मार्ग बदहाली का शिकार हो गया है। करीब पांच किमी लंबी इस सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक मरम्मत शुरू नहीं कराई। यह मार्ग नहरपुर-मोहम्मदपुर हाईवे से जुड़कर वाराणसी जाने वाले मुख्य मार्ग से संपर्क स्थापित करता है। इस कारण हर समय वाहनों और राहगीरों का आवागमन बना रहता है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से खतरा और बढ़ गया है। कई स्थानों पर सड़क की गिट्टी उखड़ चुकी है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों राजेश पाल, विवेक कुमार, सूरज, पिंटू आदि का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।लोक निर्माण विभाग के जेई सुमंत कुमार यादव ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

मड़या में जर्जर पड़ी सड़क। संवाद

मड़या में जर्जर पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed