फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Risk of fungal infection in potatoes increases

Azamgarh News: आलू में फफूद का संक्रमण होने का खतरा बढ़ा

Mon, 06 Jan 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Risk of fungal infection in potatoes increases
आजमगढ़। पिछले सप्ताह से पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में तापमान काफी गिर गया है। इससे रबी की फसल पर पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है। किसान इस समय खेत में नमी बनाए रखें। धान का पुआल खेत में फैला दें। छोटे काश्तकारों को खेत के किनारे मेड़ पर धुआं करने से पाले से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र, लेदौरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि मौसम खराब होने पर आलू की फसल में फफूद का संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है। सुरक्षा की दृष्टि से मैंको जेब एम 45 की 3 ग्राम दवा प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करना चाहिए। ठंड व कोहरे के बीच चना, सरसों, अरहर एवं सब्जियों की फसल की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। पाले से पत्तियों की कोशिकाएं फट जाती हैं और फसल सूखने लगती है। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डाॅ. एमपी गौतम ने बताया कि 8-10 किग्रा सल्फर डस्ट प्रति एकड़ अथवा घुलनशील गंधक 600 ग्राम प्रति एकड़ 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव कर पाले से फसल को बचा सकते हैं। सदस्य वैज्ञानिक डाॅ. शेर सिंह ने बताया कि मेटालैक्सिल और मैनकोजेब मिश्रित दवा की 2.5 ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी में घोलकर भी छिड़काव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed