फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Review of CM reached the district regarding the arrival of Home Minister

गृहमंत्री के आगमन को लेकर जनपद पहुंचे सीएम की समीक्षा

Sat, 06 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Review of CM reached the district regarding the arrival of Home Minister
यशपालपुर आजमबांध क्षेत्र में राज्य विश्वविद्यालय के मानचित्र को देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्य - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का इसी महीने में लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने जल्द ही मंदुरी एयरपोर्ट के भी जल्द शुरू होने की ओर इशारा करते हुए कहा कि आजमगढ़ पूर्वांचल के विकास का केंद्र बनेगा। वे 13 नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को यहां आए थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इसी महीने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण होगा। इसका निर्माण अंतिम दौर में है। एक्सप्रेस-वे से यहां के लोगों का विकास होगा लोगों को रोजगार मिलेगा। औद्योगिक गलियारा और पार्क बनाए जाएंगे। मंदुरी हवाई अड्डे का लोकार्पण भी बहुत जल्द किया जाएगा। इन सबसे विकास को पंख लग जाएंगे। परिवहन की व्यवस्था सुदृढ़ होने से उद्योगों की स्थापना होगी और लोगों को रोजगार मिलेगा। एक समय था जब जनपद के युवाओं को बाहर लोग कमरा भी किराए पर देने को तैयार नहीं होते थे लेकिन आज की परिस्थितियां अलग हैं। वर्ष 2017 से पहले यूपी की गिनती विकास के बाधक के रूप में थी लेकिन आज प्रदेश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की जमीन देखी
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 2.10 बजे पहुंचे। उन्होंने आजमबांध-यशपालपुर में नए राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास के संबंध में की गई तैयारियों का जायजा लिया। गृहमंत्री अमित शाह 13 नवंबर राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पहले शिलान्यास स्थल पर पहुंचे और अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। डीएम राजेश कुमार ने सीएम को बताया कि आजमगढ़ जिला मुख्यालय से विश्वविद्यालय की दूरी करीब 16 किलोमीटर है। गाजीपुर हाइवे को विश्वविद्यालय से जोड़ने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इस लिंक मार्ग के निर्माण पर 934 लाख रुपये की लागत आएगी। इसमें जमीन की खरीद की कीमत भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क को फोर लेन बनाने को कहा। डीएम ने बताया कि परिसर का विकास 52.27 एकड़ भूमि में किया जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल के बारे में बताया कि अकबेलपुर में काफी भूमि है, जहां पर गृहमंत्री की जनसभा होगी। उसके बाद मुख्यमंत्री करीब तीन बजे अकबेलपुर में जनसभा स्थल देखने पहुंचे और एक घंटे तक समीक्षा की।
औद्योगिक गलियारे के लिए छह जगहों का प्रस्ताव
आजमगढ़। सीएम द्वारा एक्सप्रेस-वे पर औद्योगिक गलियारा स्थापित करने की योजना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने छह जगहों का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें पांच स्थान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और एक जगह आजमगढ़-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर हैं।

विश्वविद्यालय पर खर्च होंगे 550 करोड़
आजमगढ़। विश्वविद्यालय का निर्माण 550 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। प्रथम चरण में 108 करोड़ रुपये की लागत विश्व विद्यालय परिसर, प्रशासनिक और आवासीय भवनों का निर्माण किया जाएगा। यह काम पीडब्ल्यूडी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इसके लिए यशपालपुर-आजमबांध में 50 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इस विश्वविद्यालय से आजमगढ़ और मऊ के कुल 352 महाविद्यालय इससे संबद्घ किए हैं। इसमें आजमगढ़ 211 और मऊ के 141 महाविद्यालय शामिल हैं। डीएवी पीजी कालेज में विश्वविद्यालय का अस्थाई कार्यालय बनाया गया है। लेकिन कुलपति की नियुक्ति न होने के कारण पूर्वांचल विश्वविद्यालय से कामकाज देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed