{"_id":"5fb3c9f78ebc3e9ba007d894","slug":"revenue-inspector-and-lekhpal-will-be-suspended-if-found-guilty-dm-azamgarh-news-vns5585574173","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषी पाए जाने पर निलंबित होंगे राजस्व निरीक्षक और लेखपाल : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषी पाए जाने पर निलंबित होंगे राजस्व निरीक्षक और लेखपाल : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर। तहसील सभागार में मंगलवार के डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कब्जा हटाने के एक मामले में निर्देश के बाद भी कार्रवाई न किए जाने पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के खिलाफ जांच कर निलंबित करने का आदेश दिया।
दामा निवासी बाबू लाल सरोज ने चरागाह की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था। इस मामले में हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को कई बार कब्जा हटवाने का निर्देश दिया गया था। शिकायती पत्र मिलने के बाद डीएम ने एसडीएम मेंहनगर को उसे सौंपते हुए कहा कि यदि सरकारी जमीन पर किसी का कब्जा है तो दोनों कर्मचारियों ने कब्जा हटाने में लापरवाही बरती है। जांच के बाद अगर वो दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें निलंबित किया जाए। इसी क्रम में जिगनी (जयनगर) गांव निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि गांव के मनबढ़ों द्वारा हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की मिली भगत से खलिहान की जमीन पर वर्षों से चहारदीवारी बनाकर कब्जा किया गया है। इस पर डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार मेंहनगर को अविलंब जांच कर आख्या मांगी। खेवसीपुर निवासी प्रिंस यादव ने गांव के प्रधान पर खजुरी ग्राम सभा की जमीन पर पोखरी खुदवा कर कार्ययोजना के तहत घोटाला करने का आरोप लगाया। इस पर सीडीओ ने पीडी को जांच कर आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कहला सिकंदरपुर निवासी यादवेंद्र ने डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही दंबगों द्वारा वर्षों से उसकी पुश्तैनी जमीन हथियाने का मामला उठाया। डीएम ने सीओ लालगंज के साथ ही एसडीएम को मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।