फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Reprimand imposed cane supervisor

गन्ना पर्यवेक्षक को लगाई फटकार

Sun, 12 Apr 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 12 Apr 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Reprimand imposed cane supervisor
कमी िमलने पर गन्ना पर्यवेक्षक को कड़ी फटकार लगाई और तीन दिनों में पूरी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुसार अगले वर्ष दी किसान सहकारी चीनी मिल को चालू करने के लिए अधिकारी दिन और रात जुटे हुए हैं। मिल के लिए 500 हेक्टेयर गन्ने की बुआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसके सापेक्ष शुक्रवार तक 399 हेक्टेयर खेत में गन्ने की बुआई का कार्य पूरा हो चुका है। शनिवार को मिल परिसर पहुंचे प्रबंध निदेशक वीके यादव ने कार्यरत गन्ना पर्यवेक्षकों और अन्य अफसरों के साथ बैठक की। इसमें चेतावनी दी कि कार्य में शिथिलता पर अधिकारी और कर्मचारी दंडित होंगे। प्रत्येक दिन प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाए और बीज वितरण से लेकर बुआई और सिंचाई तक की फोटोग्राफी कराई जाए।
विज्ञापन


कहा, 20 अप्रैल तक लक्ष्य पूरा होना चाहिए। प्रबंध निदेशक सेक्टर सहुवारी पहुंचे, जहां खेतों का निरीक्षण किया। एक खेत का एरिया कम होने पर गन्ना पर्यवेक्षक रमाशंकर राम को चेतावनी दी।  एपीओ साहब लाल यादव, डीसीओ सुशील कुमार, सीसीडी वीपी पांडेय, सीडीआई राजबहादुर यादव, बीपी पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed