फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Report sought from the Registrar of Raja Suheldev State University

राजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलसचिव से मांगी आख्या

Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Report sought from the Registrar of Raja Suheldev State University
आजमगढ़। डीएवी पीजी कॉलेज के मैदान में तीन माह पूर्व लगी प्रदर्शनी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को राज्यपाल/कुलाधिपति ने संज्ञान लेकर कुलसचिव, राजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ से आख्या तलब किया है। इस मामले में जिलास्तरीय अधिकारियों से लगायत कुलसचिव तक से शिकायत की गई थी। विगत मार्च माह में डीएवी कॉलेज के मैदान में मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जबकि उसी दौरान कालेज में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी शुरू हो गई थी। इसके विरोध में कालेज के छात्रों ने प्रदर्शन व हंगामा किया था। इसे लेकर आर्य समाज के राजीव आर्य एडवोकेट ने डीएम, एसपी, डीआईओएस, जेडी, कुलसचिव आदि को पत्र लिखकर अवगत कराया। साथ ही जनसूचना अधिकार के तहत सूचना भी मांगी लेकिन इस मामले का कोई संज्ञान नहीं लिया गया। अंतत: उन्होंने इस बाबत राज्यपाल/कुलाधिपति को पत्र लिखा। जिसको संज्ञान लेकर कुलाधिपति ने पूविवि जौनपुर से आख्या तलब किया। वहीं इस मामले में कुलसचिव पूविवि जौनपुर ने कुलसचिव राजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ को पत्र लिखकर प्रकरण में विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए राज्यपाल सचिवालय को आख्या देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed