फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Report of action taken so far on fake teachers summoned

फर्जी शिक्षकों पर अबतक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब

Fri, 04 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Report of action taken so far on fake teachers summoned
फर्जी और कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से एक सप्ताह के अंदर तक सूचना तलब की है। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने इस बारे में बीएसए को आदेश जारी कर दिया है। एसटीएफ की जांच में 76 जालसाजों ने फर्जी प्रमाणपत्रों से बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में सहायक अध्यापक की नौकरी प्राप्त कर ली थी। फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर, उनकी सेवा समाप्ति के आदेश और वेतन वसूली के लिए जारी किए गए रिकवरी सर्टिफिकेट की प्रति भी उपलब्ध कराने को कहा है। शासन के निर्देश पर वर्ष 2018 से ही एसटीएफ फर्जी शिक्षकों की जांच कर रही है। जांच शुरू होने के बाद कई फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्त कर उन्हें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। जिले में कुल छह शिक्षक संदिग्ध पाए गए हैं। जिसमें तीन की सेवा समाप्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें तहबरपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय केशवपुर बरतानी में तैनात अध्यापक वरुणेश कुमार, लालगंज के प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर बरहती में तैनात अरुण कुमार मिश्र व अतरौलिया के प्राथमिक विद्यालय भिउरा में रिंकी सिंह शामिल है। वहीं बाकी के तीन शिक्षकों की जांच चल रही है। उनका अभिलेख सत्यापन के लिए विश्वविद्यालयों को भेजा गया है लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक उनका सत्यापन नहीं हो सका है। संक्रमण की रफ्तार धीमी होने पर विभाग उनके सत्यापन की तैयारी तेज कर दी है। फर्जीवाड़ा पुष्ट होने पर संबंधित शिक्षकों की सेवा समाप्त हो जाएगी और उनके खिलाफ थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed