{"_id":"674610104989df3212036c59","slug":"religious-freedom-comes-from-fundamental-rights-azamgarh-news-c-258-1-azm1001-123841-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मौलिक अधिकार से मिलती है धार्मिक स्वतंत्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मौलिक अधिकार से मिलती है धार्मिक स्वतंत्रता
विज्ञापन
सरायमीर। जामिया शरिया फैज़ उलूम में संविधान सुरक्षा सम्मेलन सोमवार की देर शाम मस्जिद सहाबा जामिया शरिया फैज़ुल उलूम परिसर में हुई। इस दौरान मुफ्ती अशफाक अहमद आज़मी ने कहा कि संविधान के मौलिक अधिकार हमें धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करते हैं।
मौलाना अबदुल बारी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जीवन गुज़ारने कि शिक्षा हमें पैगंबर मोहम्मद सल्लालाहु अलैही वसल्लम से मिलती है। इस मौके पर जमियत उलेमा हिंद के उपाध्यक्ष हजरत मौलाना सैयद असजद मदनी और उत्तर प्रदेश के जामियत उलमा के अध्यक्ष हजरत मौलाना सैयद अशहद रशीदी, मौलाना खुर्शीद मऊ, मुफ्ती अब्दुल्लाह नोमानी, मौलाना शाहिदुल कासमी मौजूद रहे।
संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत : अर्चना
फूलपुर। संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को ब्लाॅक सभागार में संगोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव ने संविधान में दिए गए आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया। प्रधानों और कर्मचारियों को कर्तव्यों की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे अच्छा संविधान है। इसमें मौलिक अधिकार, कर्तव्य, धर्म, उपासना की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आदि प्रावधानों को समाहित किया गया है। इस मौके पर शिरीन फातिमा, राजकुमार आदि मौजूद थे। संवाद