फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Relations made with minor by hiding religion, accused arrested

धर्म छिपाकर नाबालिग संग बनाया संबंध, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Relations made with minor by hiding religion, accused arrested
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिगलड़की को एक युवक ने अपना धर्म छुपाकर प्रेम संबंध में फंसा लिया और तीन माह तक उसके साथ संबंध बनाया। मामले की जानकारी जब लड़की के परिजनों को हुई तो बीते 17 जुलाई को रौनापार थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

13 जुलाई को लड़की की मां द्वारा थाने पर दी गई तहरीर में बताया गया कि सतना गांव निवासी विक्रम सिंह पटेल पुत्र विरेंद्र पटेल उसकी नाबालिग पुत्री के साथ तीन माह से अधिक समय से गलत संबंध बनाया हुआ है। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। लड़की की मां द्वारा बताए गए नाम व पते पर तहकीकात करने पर उस नाम व पता का कोई युवक मिला ही नहीं। जिस पर पुलिस प्रकरण को गलत भी मानने लगी थी लेकिन छानबीन का क्रम जारी था। इस बीच पुलिस को पता चला कि लड़की के साथ संबंध बनाने वाले युवक का नाम एकलाख पुत्र इकबाल निवासी जमसर थाना कोतवाली जीयनपुर है। उसने अपना धर्म छुपाकर लड़की को विक्रम सिंह पटेल अपना नाम बताया हुआ था। दुष्कर्म के आरोपी की पहचान होने पर पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed