फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Relations formed with widow, threatened to kill while pregnant

विधवा संग बनाया संबंध, गर्भवती होने पर देने लगा जान मारने की धमकी

Sat, 06 Mar 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Relations formed with widow, threatened to kill while pregnant
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा के साथ बहला-फुसला कर संबंध बनाने और विधवा के गर्भवती होने पर जान से मरने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और शनिवार को नामजद आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति की एक साल पूर्व मृत्यु हो गई। पति की मौत के बाद वह निसहाय हो गई, उसके पास दो बच्चे भी थे। उसके पड़ोस में ही मेंहनगर थाना क्षेत्र के खुंदनपुर गांव निवासी अहमद का आना-जाना होता था। पड़ोसी के सह पर अहमद ने उसे अपने जाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बना लिया और बार-बार बनाता रहा। जिससे वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी जब उसने अहमद को दी तो वह मोबाइल पर बात कर उसे बरगलाता रहा। इसके बाद गर्भ गिराने और न गिराने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दिया। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि विधवा बहला-फुसला कर संबंध बनाने व गर्भवती होने पर जान से मारने की धमकी देने वाला अहमद मुस्तफाबाद मोड़ पर खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed