Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Reject the application if incorrect or duplicate registration is found

Azamgarh News: गलत और दोहरा पंजीकरण मिलने पर आवेदन निरस्त करें

Tue, 23 Dec 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Reject the application if incorrect or duplicate registration is found
आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में सोमवार को मंडलायुक्त सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों की नवंबर की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा में मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कर डाटा समय से फॉरवर्ड किया जाए। उन्होंने उपनिदेशक समाज कल्याण व जिला स्तरीय अधिकारियों को स्वयं विद्यालयों का भ्रमण कर वास्तविक स्थिति जांचने के निर्देश दिए। गलत या दोहरा पंजीकरण पाए जाने पर आवेदन निरस्त करने को कहा।
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर योजना के तहत बैंक व विद्युत विभाग से समन्वय कर लंबित आवेदनों के निस्तारण के निर्देश दिए। सामूहिक विवाह योजना में अधिक से अधिक गरीबों को लाभ दिलाने के लिए ब्लॉक स्तर पर आवेदन बढ़ाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में डायलिसिस सेवाओं को कम से कम तीन शिफ्टों में संचालित करने, गंभीर मरीजों को सीधे जिला अस्पताल या ट्रामा सेंटर रेफर करने तथा सीटी स्कैन समेत बायोमेडिकल उपकरणों के समुचित रखरखाव के निर्देश दिए गए। बैठक में आजमगढ़, मऊ व बलिया के डीएम, सीडीओ सहित मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed