फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Regularly check medical stores

Azamgarh News: मेडिकल स्टोरों की करें नियमित जांच

Sat, 15 Nov 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Regularly check medical stores
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार की देर शाम जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में स्वापक नियंत्रण समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले में नशीली दवाओं की रोकथाम, मेडिकल स्टोरों की निगरानी और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को लेकर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षक को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवा की बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण करने, विशेष रूप से सीएचसी व पीएचसी और सरकारी अस्पतालों के पास स्थित मेडिकल स्टोरों की निगरानी का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने सरकारी लोगो-टैग लगी दवा किसी प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर बिक्री के लिए न मिले, इसकी विशेष जांच की जाए। जिलाधिकारी ने नशीली दवाओं की जांच के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जहां भी व्यावसायिक मात्रा में नशीले पदार्थ पकड़े जाएं, वहां गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही एनडीपीएस व गैंगस्टर एक्ट से संबंधित लंबित विवेचनाओं में शीघ्र अंतिम रिपोर्ट लगाकर कार्रवाई आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी, औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed