फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Reduction in the water level of Ghaghra, harvesting stopped in many villages

घाघरा के जलस्तर में आई कमी, कई गांवों में थमी कटान

Sat, 03 Jul 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Reduction in the water level of Ghaghra, harvesting stopped in many villages
लाटघाट। सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। घाघरा नदी डिघिया और बदरहुआ दोनों गेजों पर अपने न्यूनतम बिंदु से नीचे बह रही है। घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार कमी होने के कारण देवारा खास राजा के बगहवा, साधु का पुरा, वासु का पुरा में कटान थम गई है। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वहीं गांगेपुर गांव के पास घाघरा नदी कटान कर रही है। कुढ़वा रिंग बंधे को पहले ही काट दिया है। अब उसके अंदर खेती की जमीन काट रही है। जिसमें धान, ज्वार, बाजरा, गन्ना बोया गया है। इसमें परसिया, मठिया, गांगेपुर, मठिया, जहदर चार गांव के किसानों की खेती है। लगभग 40 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैँ। वही कुड़वा बांध के बगल में कटान करती हुई घाघरा नदी मुख्य बंधे की तरफ आ रही थी जिसको रोकने के लिए इस वर्ष मार्च से ही तीन ठोकरों का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन बाढ़ का पानी आने के कारण ठोकर निर्माण अधर में लटका हुआ है। घाघरा नदी की कटान प्रभावित कर रही है। परसिया बंधे को 20 किमी घाघरा नदी पहले काट चुकी है। अब इस बंधे के अंदर खेती की जमीन काट रही है। परसिया रिंग बंधे के अंदर लगभग 50 हेक्टेयर जमीन कई गांव किसानों की है जो घाघरा नदी की कटान से प्रभावित हो रही है। यहां भी घाघरा नदी कटान करते हुए मुख्य बंधे की तरफ बढ़ रही है। घाघरा नदी जल स्तर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार की शाम चार बजे बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 69. 66 मीटर पर था वहीं शनिवार को नदी का जलस्तर बदरहुआं गेज पर घटकर 69 .30 मीटर हो गया। शुक्रवार को डिघिया गेज पर घागरा नदी का जलस्तर 68. 80 मीटर पर था वहीं शनिवार को डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 68.55 मीटर पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed