फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Red-handed thief arrested, three ran away

रंगेहाथ एक चोर गिरफ्तार, तीन साथी भागे

Fri, 27 Sep 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Red-handed thief arrested, three ran away
मेहनगर में पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर। - फोटो : AZAMGARH
मेंहनगर। थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात करनेहुआ गांव के पास से चोरी करते समय एक चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक बोलेरो गाड़ी, डीजे बाक्स, जनरेटर आदि बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार चोर के विरुद्ध केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है और फरार चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसपीसिटी/प्रभारी एसपी पंकज पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार चोर विवेक चौहान उर्फ दुर्योधन पुत्र चंद्रभान है। वह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरी महावतगंज गांव का निवासी है। एसपीसिटी के मुताबिक मेंहनगर थाने के दरोगा गिरिजेश सिंह गुरुवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रात करीब 11 बजे करनेहुआ गांव के पास एक बोलेरो गाड़ी में तीन लोग साउंड बॉक्स लाद रहे थे। पुलिस को देखकर तीनों लोग भागने लगे। इन्हें भागते देख दुकान के पास खड़ा विवेक भी भागने लगा। पुलिस ने विवेक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पूछने पर विवेक ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ जाफरपुर बाजार में एक जनरेटर चुराकर बोलेरो में लाद चुके थे और दूसरी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस गिरफ्तार चोर के खिलाफ केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। जबकि फरार होने वालों की तलाश मेें जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed