फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Received a budget of 274.6 lakhs for the honorarium of Shikshamitras and Instructors

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय के लिए मिला 274.600 लाख का बजट

Sat, 07 Aug 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Received a budget of 274.6 lakhs for the honorarium of Shikshamitras and Instructors
आजमगढ़। जनपद के परिषदीय सरकारी स्कूलों में तैनात 2951 शिक्षामित्रों और 2746 अनुदेशकों के लिए शासन से 274.6 लाख रुपये का बजट मिल गया है। शिक्षामित्र और अनुदेशक पिछले माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद के परिषदीय सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षामित्रों को जुलाई माह का मानदेय नहीं मिल रहा था। वहीं अनुदेशक भी मानदेय नहीं मिलने के कारण परेशान थे। ऐसे में वह जल्द मानदेय के भुगतान की मांग उठा रहे थे। शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की परेशानी को देखते हुए बीएसए ने शासन से मानदेय के लिए बजट मांगा था। अब शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय के लिए शासन से बजट मिला है। शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय के लिए 274.600 लाख का बजट मिला है। बजट आते ही भुगतान की प्रक्रिया भी अधिकारियों ने शुरू कर दी है। बीएसए अतुल सिंह ने बताया कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय के लिए बजट शासन से मिल गया है। जल्द दो तीन दिन के अंदर शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के खाते में मानदेय पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed