फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   RC will be issued to those who take loan for employment and do not deposit six crores due on 395 people

UP: रोजगार के लिए ऋण लेकर जमा न करने वालों को जारी होगी आरसी, आजमगढ़ में 395 लोगों पर छह करोड़ से अधिक बकाया

Sat, 26 Jul 2025 06:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 06:10 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सैकड़ों लोगों ने सरकारी ऋण लेकर उसे जमा नहीं किया है। ऐसे लोगों की अब सूची बनाकर उन पर कार्रवाई की जाएगी। छह करोड़ से अधिक की धनराशि बकाया है।

विज्ञापन
RC will be issued to those who take loan for employment and do not deposit six crores due on 395 people
शिक्षा ऋण - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

Azamgarh News: रोजगार के लिए ऋण लेकर जमा न करने वालों से अब आरसी के माध्यम से वसूली होगी। अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम के एमडी का पत्र आने के बाद विभाग आरसी की कार्रवाई में जुट गया है। 395 लोगों पर छह करोड़ से अधिक बकाया है।

विज्ञापन


अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए 1995 में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम ने टर्म लोन योजना शुरू की थी। योजना के तहत रोजगार करने के लिए 495 लोगों ने 2.13 करोड़ रुपये ऋण लिया।
विज्ञापन


ऋण लेने के बाद इन्होंने रोजगार किया या नहीं यह तो विभाग को पता नहीं लेकिन समय से ऋण जमा न होने के कारण मूलधन सहित ब्याज बढ़कर 7.67 करोड़ 89 हजार हो गया। हालांकि विभाग की सख्ती के बाद लगभग 100 लोगों ने ऋण के 1.59 करोड़ 10 हजार रुपये जमा किए। अन्य लोगों ने ऋण लेकर उसे चुकाना भूल गए। 395 लोग ऐसे हैं जिन पर 6.08 करोड़ 79 हजार रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यक विभाग ने इनको नोटिस भी भेजा लेकिन यह बकाया ऋण जमा नहीं कर रहे हैं। निगम के एमडी के निर्देश पर अल्पसंख्यक विभाग पहले ही टॉप 10 और टॉप 50 की सूची तैयार कर चुका है। कर्जदारों द्वारा ऋण न जमा करने पर अब निगम के एमडी ने अल्पसंख्यक विभाग को पत्र भेजकर बकायेदारों से आरसी के माध्यम से वसूली का निर्देश दिया है। एमडी का पत्र आने के बाद विभाग आरसी की कार्रवाई में जुट गया है।

जिनको तीन बार नोटिस उनको पहले भेजी जाएगी आरसी
जिन कर्जदारों को विभाग की तरफ से तीन बार नोटिस भेजा गया है और ऋण चुकता नहीं किया गया, उनको पहले आरसी जारी की जाएगी। इनकी सूची तैयार की जा रही है। इसके अलावा जिनको एक या दो बार वसूली के लिए नोटिस भेजा गया है विभाग की तरफ से उनके और गारंटरों को तीन बार नोटिस भेजने की प्रक्रिया पूरी कर आरसी जारी की जाएगी।
 

बकायेदारों से आरसी के माध्यम से ऋण वसूली के लिए अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम के एमडी का पत्र आया है। जिन कर्जदारों को तीन बार नोटिस भेजा जा चुका है उनको पहले आरसी जारी होगी। इसके बाद अन्य को और उनके गारंटरों को तीन बार नोटिस भेजने की प्रक्रिया को पूरी कर आरसी जारी किया जाएगा। - वर्षा अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed