फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rats and ants ate dead body of woman in morchari in Azamgarh district hospital

लापरवाही: आजमगढ़ में मोर्चरी में महिला के शव को खा गए चूहे-चीटियां, पुलिस-स्वास्थ्य विभाग एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे

Thu, 06 May 2021 10:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 May 2021 10:22 AM IST
सार

आजमगढ़ जिला अस्पताल में चूहा-चीटियों के खाने के बाद महिला के शव का हुआ पोस्टमार्टम।
पुलिस की जिम्मेदारी बता पल्ला झाड़ रहा स्वास्थ्य महकमा।
चार दिन पूर्व जिला अस्पताल में अज्ञात महिला की हुई थी मौत।

विज्ञापन
Rats and ants ate dead body of woman in morchari in Azamgarh district hospital
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला अस्पताल परिसर स्थित मोर्चरी हाऊस में चार दिन से पड़े महिला के शव का बुधवार को चूहा और चीटियों के खाने के बाद पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव का लावारिस लाश के रूप में अंतिम संस्कार भी करा दिया। मोर्चरी के शवकक्ष में चार दिन तक लाश पड़ी रही और किसी भी अधिकारी-कर्मचारी ने अपनी जिम्मेदारी को निभाना जरूरी नहीं समझा।

विज्ञापन

 
कक्ष से दुर्गंध उठने पर कई दिनों से शव पड़ा होने की जानकारी हुई। उसके बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद लावारिस के रूप में अंतिम संस्कार भी करा दिया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को बिलरियागंज क्षेत्र में एक महिला घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी हुई थी। सूचना पर 108 एंबुलेंस कर्मियों ने उसे लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की पहचान नहीं हो सकी थी और अज्ञात के रूप में ही वह भर्ती कराई गई थी। अगले ही दिन सुबह महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई और अस्पताल स्टाफ ने शव को मोर्चरी के बाहर स्थित शव कक्ष में रखवा दिया। इसके बाद न तो पुलिस महकमे ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, न ही स्वास्थ्य विभाग ने इस लावारिस शव की ओर ध्यान दिया। चार दिनों तक महिला की लाश शवकक्ष में पड़ी रही।
 
मंगलवार को कक्ष से दुर्गंध उठने लगी तो लोगों ने तहकीकात शुरू की तो शवकक्ष में एक लाश पड़ी मिली। जिस पर चीटियां रेंग रही थी। अधिकारियों से पूछताछ शुरू हुई तो बुधवार को पुलिस महकमे के साथ ही स्वास्थ्य विभाग जागा और शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका की लाश के साथ यह खिलवाड़ क्यों हुआ और किसकी लापरवाही से हुआ यह तो जांच का विषय है, लेकिन निश्चित तौर पर यह एक बड़ी लापरवाही है।

डीप फ्रीजर चालू होता तो नहीं आती ऐसी नौबत
जिला अस्पताल परिसर स्थित मर्चरी हाऊस सीएमओ के अंतर्गत आता है। इस मोर्चरी में शव रखने के लिए कई बड़े फ्रीजर चार साल पूर्व आए हुए हैं लेकिन कुछ सामानों के आभाव में उसे अब तक चालू नहीं कराया जा सका है। अगर वो फ्रीजर चालू हो गए होते तो शायद यह नौबत नहीं आती। न तो शव को जानवर नुकसान पहुंचाते न ही लाश से दुर्गंध उठनी शुरू होती। महकमा चार साल में फ्रीजर को चालू नहीं करा सका है। वह धूल फांकते हुए कबाड़ होने के कगार पर पहुंच चुके हैं।
 
आजमगढ़ के सीएमओ एके मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल में महिला की मौत हुई। वह लावारिस थी और अस्पताल प्रशासन ने शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सूचना भी दे दी। इसके बाद पुलिस शव का पंचनामा कर बॉडी हमें सौंपी होती तो हम उसका पोस्टमार्टम करा कर लाश को फिर से संस्कार के लिए उन्हें सौंप देते। बुधवार को पुलिस ने बॉडी का पंचनामा कर हमें सौंपा और हमने उसका पोस्टमार्टम करा कराया। जो भी लापरवाही हुई है वह पुलिस के स्तर से ही हुई है। जानवरों द्वारा शव को क्षति पहुंचाने की बात गलत है। कुछ चीटियां जरूर शव पर रेंग रही थी। फ्रीजर चालू कराने के लिए जरूरी संसाधन की शासन से डिमांड की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed