फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rameshwar and Virendra became the president of the union

रामेश्वर और वीरेंद्र बने प्रधान संघ के अध्यक्ष

Mon, 02 Aug 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rameshwar and Virendra became the president of the union
कोयलसा प्रधान संघ का चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से हुआ सम्? - फोटो : AZAMGARH
मेजवां। फूलपुर ब्लाक सभागार में सोमवार को ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव के प्रतिनिधि टाइगर यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रधान रामेश्वर यादव को फूलपुर प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया। बताते चलें कि इसके पूर्व बैठक में दो गुटों के लोगों ने पूर्व अध्यक्ष रामश्रृंगार यादव और प्रधान अमित कुमार यादव का प्रस्ताव रखा था। लेकिन बात न बनने पर पुन: सोमवार को बैठक हुई। सभी प्रधानों ने नवनिर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष का स्वागत किया। सगड़ी: अजमतगढ़ ब्लाक में सोमवार को प्रधान संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें वीरेंद्र यादव को अजमतगढ़ ब्लाक के प्रधान संघ का अध्यक्ष बनाया गया। विजय चौहान उपाध्यक्ष, आफताब आलम मंत्री, हरिबंश कुमार कोषाध्यक्ष, मोहम्मद हाशिम महासचिव तथा जय राम सिंह पटेल महामंत्री निर्वाचित घोषित हुए। वहीं श्रवण कुमार सिंह, अशोक सिंह, श्यामू यादव, प्रमोद यादव को संरक्षक प्रतिनिधि एवं दीपक यादव मीडिया प्रभारी और वसीम खान को जिला प्रभारी बनाया गया। वहीं पंचायत प्रेस क्लब आजमगढ़ का अध्यक्ष अनिल मिश्रा को चुना गया। अंत में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्र उर्फ पिंटू ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी औरमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद, डा. मोहम्मद शाहेदीन, सोनू सोनकर, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed