फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ramayana recitation on Maharishi Balmiki Jayanti in temples

मंदिरों में महर्षि बाल्मिकी जयंती पर हुआ रामायण पाठ

Sat, 31 Oct 2020 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Ramayana recitation on Maharishi Balmiki Jayanti in temples
सगड़ी तहसील परिसर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया जा रहा रामायण पाठ । - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर जनपद में मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर बाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और दीप प्रज्ज्वलन किया। कहीं आठ घंटे तो कही 12 घंटे और कहीं 24 घंटे के पाठ का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसके क्रम में शहर क्षेत्र के दुर्गा मंदिर रैदोपुर, भवरनाथ मंदिर आदि जगहों पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह शामिल हुए। इस दौरान भजन कीर्तन और रामायण पाठ से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में शनिवार को महर्षि बाल्मीकि जयंती बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान तहसील परिसर स्थित मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया । महर्षि बाल्मीकि रामायण कथा का शुभारंभ एडीएम गुरुप्रसाद गुप्ता ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि आज महर्षि वाल्मीकि के बताए गए रास्ते और पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह, तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने भी महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया। इस दौरान आनंद वर्धन, प्रमोद, हरिचरण पांडेय, ओमप्रकाश, सुधीर आदि उपस्थित थे। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के जगह जगह मंदिरों में बाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण के सुंदर पाठ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नगर के शिवाला घाट पर बने शिव मंदिर व पौराणिक स्थली दत्तात्रेय धाम में वाल्मीकि जयंती पर सुंदर कांड का पाठ आयोजित किया गया। जिसमें नगर के सम्मानित नागरिकों के अलावा एसडीएम राजीव रत्न सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव, अधिशाषी अधिकारी प्रहलाद पांडेय ने भाग लिया। क्षेत्र के विशुनपुर गांव के प्राचीन शिव मंदिर पर भी सुंदर कांड का पाठ ग्राम के इन्द्रजीत पांडेय के नेतृत्व में बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार रामायण के सृजनकर्ता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि और देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा पार्टी कार्यालय पखनपुर में किसान मोर्चा के जिला मंत्री नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में और बस्ती भुजबल भाजपा पार्टी कार्यालय पर भाजपा नेता बालमुकुंद सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बसंत लाल, बालमुकुन्द सिंह, श्री प्रकाश मिश्रा, राजकुमार सिंह, प्रमोद सिंह, जिलेदार सिंह, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित थे। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत माहुल के रामलीला मैदान में शनिवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। वहीं माहुल मेला में भजन कीर्तन आकर्षण का केंद्र बना रहा। अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने सर्वप्रथम बाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प चढ़ा पूरे विधि विधान से मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर संतोष मोदनवाल, प्रभाकर यादव, अविनाश पांडेय, नीरज मौर्य, सुजीत जायसवाल, राम विजय, संजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000000000000000000
महर्षि वाल्मीकि ने दिखाया नैतिक बर्ताव का मार्ग
आजमगढ़। लोक मनीषा परिषद की ओर से शनिवार को पंडित अमरनाथ तिवारी के मड़या स्थित आवास पर वाल्मीकि जयंती मनाई गई। अध्यक्षता पं.अमरनाथ तिवारी और संचालन शनि त्रिपाठी ने किया। अमरनाथ तिवारी ने कहा कि हिन्दी में रामचरित मानस के रचनाकार गोस्वामी तुलसी दास ने कहा है कि ‘वाल्मीकि नारद घटयोनि निज निज मुखनि कहिं निज होनी’। उपयुक्त सभी महान द्रष्टाओं और रचनाकारों ने अपने जीवन की गति स्वयं बताया है और अपने प्रणीत कार्य के प्रति सफलता का विश्वास जगाया है। जन्मेजय पाठक ने कहा कि अपने युग के समय में महाकवि वाल्मीकि ने तत्कालीन लोक सुलभ संस्कृत भाषा में सर्वप्रथम रामायण महाकाव्य की रचना करके देश सहित विदेशों के लोगों को परिवार, समाज, देश और विश्व के साथ नैतिक बर्ताव व व्यवहार करने का मार्ग दर्शाया। उन्होंने देश के यूनानियों, हूण पुषाणों आदि के व्यक्तित्व निर्माण तथा लोक व्यवहार की सीख दी। राजीव रंजन ने कहाकि महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत महाकाव्य रामायण की रचना करके कई भाषाओं में काव्य व महाकाव्य के प्रणयन का कार्य प्रशस्त किया। छाया, गायत्री पांडेय, श्रेया पांडेय, सुभीक्षा पांडेय, तनु तिवारी, यत्तन राम, सुकालू यादव, भजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

वाल्मीकि जयंती पर निजामाबाद के दत्तात्रेय धाम पर रामायण पाठ करते एसडीएम राजीव रतन सिंह, तहसीलदा?

वाल्मीकि जयंती पर निजामाबाद के दत्तात्रेय धाम पर रामायण पाठ करते एसडीएम राजीव रतन सिंह, तहसीलदा?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed