{"_id":"66229dcd0e81f185050ecbab","slug":"ramakant-yadav-appears-before-vc-in-poisonous-liquor-case-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-114270-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जहरीली शराब मामले में हुई रमाकांत यादव की वीसी से पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जहरीली शराब मामले में हुई रमाकांत यादव की वीसी से पेशी
विज्ञापन
आजमगढ़। जहरीली शराब से मौत व शराब कांड से जुड़े तीन मामलों में शुक्रवार को विधायक रमाकांत यादव की कोर्ट में पेशी थी। कोर्ट में सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने अगली सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तारीख मुकर्रर किया है।
अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा में सरकारी ठेके से मिलावटी शराब की बिक्री की गई थी। जिसे पीकर दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत हुई थी तो वहीं कई अन्य गंभीर रोग से पीड़ित हो गए थे। इस घटना के बाबत भारी मात्रा में मिलावटी शराब बरामद की गई थी। एक पूरी फैक्ट्री ही पुलिस ने पकड़ा था।
जहरीली शराब से हुई मौत मामले में अहरौला व फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं एक मुकदमा शराब बरामदगी का भी दर्ज किया गया था। इन तीनों मुकदमों में सपा के फूलपुर-पवई सीट से विधायक रमाकांत यादव का नाम भी शामिल है। मामला कोर्ट में है। शुक्रवार को तीनों मामलों में पेशी थी। जिसमें रमाकांत यादव फतेहगढ़ जेल से वीसी के माध्यम से पेश हुए। हालांकि एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओमप्रकाश वर्मा का रूटीन स्थांनातरण होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।