फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rajgir's body found on the roadside, sensation in the village

Azamgarh News: सड़क किनारे मिला राजगीर का शव, गांव में सनसनी

Sun, 07 Sep 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rajgir's body found on the roadside, sensation in the village
पवई थाना क्षेत्र के ओरिल के नोनरा गांव में रविवार को सड़क किनारे एक राजगीर का शव मिला। मृतक की पहचान राम सिंह चौहान (40) के रूप में हुई है। वे घर से राजगीर का काम करने निकले थे, लेकिन कुछ ही देर बाद उनका शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक पवई थाना क्षेत्र के ओरिल के नोनरा गांव निवासी राम सिंह चौहान (40) राजगीर का काम करता था। वह रविवार की सुबह करीब आठ बजे घर से काम करने के लिए निकला था लेकिन वह काम पर नहीं पहुंचा। उधर दोपहर के समय उसका शव घर से करीब एक किमी दूर मिला। सूचना मिलते ही पवई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, सूचना पर सीओ फूलपुर किरन पाल सिंह भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि राम सिंह शराब पीने का आदी था। जहां पर शव मिला है। वहीं, पास में शराब का ठेका भी है। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। सीओ फूलपुर किरन पाल सिंह ने बताया कि शव पर कुछ निशान तो दिख रहे हैं। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed