{"_id":"639ddecb3e58297af618ff8b","slug":"pwd-engineer-committed-suicide-by-jumped-into-tamsa-river-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: पीडब्लूडी के इंजीनियर ने तमसा नदी में कूदकर दी जान, घर से टहलने की बात कहकर निकले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: पीडब्लूडी के इंजीनियर ने तमसा नदी में कूदकर दी जान, घर से टहलने की बात कहकर निकले थे
Sat, 17 Dec 2022 08:53 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 17 Dec 2022 08:53 PM IST
सार
आजमगढ़ के बैठौली पुल से शनिवार की सुबह लोक निर्माण विभाग के जेई शाहदुल्लाह खान ने तमसा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के बैठौली बाईपास स्थित तमसा नदी पुल से शनिवार की सुबह लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर शाहदुल्लाह खान ने कूदकर आत्महत्या कर ली। वह मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर तालनरजा गांव के रहने वाले थे। वो सिधारी में परिवार के साथ रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड में जेई के पद पर तैनात शाहदुल्लाह खान शनिवार सुबह घर से टहलने की बात कहकर निकले थे। अचानक बैठौली पुल से उन्होंने तमसा में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से शव को बाहर निकाला। शिनाख्त होने के बाद परिवार के लोगों को सूचना दी। जूनियर इंजीनियर ने यह कदम किस कारण उठाया यह ज्ञात नहीं हो सका है। बलरामपुर चौकी इंचार्ज मुरारी मिश्रा ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। उनके गांव से परिवार के सदस्यों के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन