फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pt. Nehru was the architect of modern India

आधुनिक भारत के शिल्पी थे पं. नेहरू

Sat, 14 Nov 2020 07:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Pt. Nehru was the architect of modern India
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहारु की 131वीं जयंती पार्टी कार्यालय पर उपाध्यक्ष पुनवासी प्रजापति की अध्यक्षता में मनाई गई। कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए नमन किया।
विज्ञापन

इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरु को याद करते हुए कहा कि पंडित नेहरु आधुनिक भारत के शिल्पी थे। स्वतंत्रता संग्राम में उनके द्वारा किए गए योगदान अविस्मरणीय है। स्वतंत्रता के बाद देश में आई हुई चुनौतियों का उन्होंने डट कर सामना किया और उस पर विजय प्राप्त की। उन्होंने भारत में औद्योगिक विकास के रास्ते खोले। भारत में उन्होंने विज्ञान और तकनीक का ऐसा ढांचा तैयार किया जो आगे चलकर संचार क्रांति का आधार बना। देश की आजादी से लेकर देश के निर्माण में उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद किये जायेंगे। उन्होंने दलितों, वंचितों, गरीबों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। हम पंडित जवाहरलाल नेहरू के बताए हुए रास्ते पर चल कर ही देश की एकता-अखंडता को कायम रखते हुए समृद्ध और शक्तिशाली बना सकते हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग में जनपद निवासी संजय मौर्य एडवोकेट, राम गणेश प्रजापति को उपाध्यक्ष,मृत्युंजय मौर्य और अरुण पटेल को महासचिव, शंकर यादव को सचिव बना जाने पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी। गोष्ठी में शहर अध्यक्ष नजम शमीम, जिला उपाध्यक्ष बेलाल अहमद, राना खातून, मुन्नू यादव, ओंकार पांडेय, जगदंबिका चतुर्वेदी, अजीज इमाम, दिनेश यादव, तेज बहादुर यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, मुन्नू मौर्य, प्रमोद यादव, मोहम्मद आमिर, अब्दुल रहमान, धर्मेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

- अंबुज राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed