फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protests against America and Israel

Azamgarh News: अमेरिका और इस्राइल के विरुद्ध जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Tue, 03 Mar 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Protests against America and Israel
फूलपुर के चमावां में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
फूलपुर। अमेरिका और इस्राइल के हमले में ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला खामनेई और उनके परिवार के सदस्यों की मौत की सूचना पर शिया समुदाय ने गहरा आक्रोश जताया है। इसके विरोध में रविवार की देर शाम चमावां गांव स्थित बुद्धू खान शिया जामा मस्जिद से इमाम बारगाह तक जुलूस निकला। इसमें लोगों ने अमेरिका और इस्रराइल के खिलाफ नारेबाजी की। जुलूस के दौरान लोगों ने खामनेई की मौत को एक बड़ी त्रासदी बताया। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति और स्थिरता के लिए खतरा माना। उन्होंने इस हमले को ईरान के खिलाफ एक साजिश बताते हुए अमेरिका और इस्रराइल को जिम्मेदार ठहराया। शिया धर्म गुरू मौलाना शकील फराज ने कहा कि इस तरह के हमले केवल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किए जाते हैं और इससे आम जनता को नुकसान होता है। अयातुल्लाह खामनेई हम लोगों के महान धर्म गुरु थे। इस मौके मोहम्मद शफकत, मिसम, वजीर, सगीर, अमानत अब्बास, मजहर, दानिश, रेहान, अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed