{"_id":"59e103fb4f1c1b97678b5976","slug":"protest-to-pay-for-bonus-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोनस भुगतान के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोनस भुगतान के लिए दिया धरना
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल के सी डाट कार्यालय के बाहर अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आल इंडिया ज्वाइंट फोरम के आहवान पर शुक्रवार को इंप्लाइज यूनियन एंड एसोसिएशन आफ बीएसएनएल के कर्मचारियों ने बोनस भुगतान की मांग को लेकर परिसर में धरना दिया और सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की।
जिला सचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा कि निगम के कर्मचारियों को भारत सरकार बोनस नहीं देना चाहती है। अगर सरकार हमारी मांग को गंभीरता से नहीं लेती है तो हम सरकार की खिलाफत करने से पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। इस मांग को लेकर सीएमडी से दो बार वार्ता की जा चुकी है। अगर सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करती है तो कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
धरने में राजा राम, मुन्नी लाल, सुनील कुमार सिंह, पंचानंद राय, गुलाब राय, जितेंद्र गोस्वामी, प्रतिमा सिंह, इंदुमति सिंह, तौफिक आलम, शारिक सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।
मध्याह्न भोजन रसोइया मजदूर संघ ने डीएम को सौपा ज्ञापन
आजमगढ़। मध्याह्नह भोजन रसोसइया मजदूर संघ ने मार्च 2017 से मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने की मांग को लेकर अंबेडकर पार्क में धरना दिया। धरना स्थल से प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर तीन सूत्री ज्ञापन दिया।
प्रदेश महामंत्री सालिकराम यादव ने कहा कि शासन से माह की प्रत्येक एक तारीख को खाते में धनराशि भेज दिए जाने और दस तारीख तक भुगतान हो जाने का आदेश है। आदेश के बावजूद मार्च 17 से अब तक मानदेय खाते में नहीं भेजा गया है।
जब कि मई माह के मानदेय का भुगतान पर शासन ने रोक लगा रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अखबार और टीवी के माध्यम से कहा था कि मानदेय को एक हजार से बढ़ाकर दो हजार कर दिया जाएगा। लेकिन सरकार अपने वादे से मुकर गई।
जिलाध्यक्ष रामविलास यादव ने सरकार से रसोइयों को दुर्घटना बीमा दिए जाने, सभी विद्यालयों में उपस्थित रजिस्टर पर रसोइयों से हस्ताक्षर कराए जाने, स्कूलों का खाना बनाए जाने के अलावा अगर दूसरी ड्यूटी लगाई जाती है तो उसका भत्ता दिए दिए जाने की मांग किया। धरने में राजनाथ वर्मा, दीपक बरनवाल, शोभनाथ, ओम प्रकाश यादव, राममिलन आदि शामिल रहे।