{"_id":"59b6c7af4f1c1be77f8b5f93","slug":"protest-against-the-head-on-the-block-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर मुकदमे के विरोध में ब्लाक पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पर मुकदमे के विरोध में ब्लाक पर प्रदर्शन
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
अतरौलिया ब्लाक पर प्रदर्शन करते प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया। क्षेत्र के गनपतपुर में कराए गए विकास कार्यों की अनियमितता के मामले में प्रधान पूनम विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सोमवार को प्रधानों ने ब्लाक पर प्रदर्शन किया। साथ ही इसके विरोध में 13 सितंबर को पुन: ब्लाक पर धरने का निर्णय लिया।
बता दें कि अतरौलिया ब्लाक के गनपतपुर में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जिले के नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने जांच के निर्देश दिए थे।
जांच के बाद शिकायत सही मिलने पर ग्राम प्रधान पूनम विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वकील अहमद एवं जेई राजेश्वर सिंह के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
इसके विरोध में सोमवार को प्रधान संघ ने ब्लाक मुख्यालय पर सांकेतिक रुप से धरना दिया। साथ ही अपने साथी के ऊपर दर्ज मुकदमे को वापस लेने के लिए बीडीओ कार्यालय पहुंचे। लेकिन वहां कोई भी सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं था। इसलिए ज्ञापन किसी को दिया नहीं जा सका। इस दौरान वहां पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है।
जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष राधेश्याम राजभर ने कहा कि जब तक पूनम विश्वकर्मा के ऊपर दर्ज मुकदमा वापस नहीं होता, कोई भी प्रधान कार्य योजना नहीं करेगा और ना ही गांव में आवंटित आवास के मस्टररोल पर अपना हस्ताक्षर ही बनाएगा। बलराम यादव, अमरनाथ वर्मा, सुरेश मौर्या, कमला यादव, सुरेश मिश्रा, प्रेम शुक्ला, दीपक यादव, अजय यादव, दुर्गेश यादव, दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।