फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protector became eater: constable raped married woman who reached with complaint, case filed

रक्षक ही बना भक्षक: शिकायत लेकर पहुंची विवाहिता के साथ सिपाही ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Thu, 23 Mar 2023 02:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 23 Mar 2023 02:37 PM IST
सार

निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस महकमे के शिकायत प्रकोष्ठ पर पत्रक देकर फरिहां चौकी पर तैनात सिपाही नफीस अहमद पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व गर्भवती होने पर गर्भपात करा देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Protector became eater: constable raped married woman who reached with complaint, case filed
दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला उत्पीड़न पर आखिर लगाम लगे भी तो कैसे लगे जब रक्षक ही भक्षक बन जाए। ऐसा ही एक मामला आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है। थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता की तहरीर पर फरिहां चौकी पर तैनात एक सिपाही के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस महकमे के शिकायत प्रकोष्ठ पर पत्रक देकर फरिहां चौकी पर तैनात सिपाही नफीस अहमद पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व गर्भवती होने पर गर्भपात करा देने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह अप्रैल 2022 में किसी काम से फरिहां चौकी पर गई थी। जहां सिपाही नफीस अहमद ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
विज्ञापन

इसके बाद सिपाही ने उसे शहर के नरौली क्षेत्र स्थित एक होटल में बुला कर शादी करने की बात कहते हुए शारीरिक संबंध बनाया। जब वह शादी का दबाव बनाती तो एक माह का समय ले लेता था। बार-बार के संबंध से वह गर्भवती हो गई तो उसने दबाव बना कर गर्भपात भी करा दिया और इसके बाद शादी से भी इंकार कर दिया। जब वह चौकी पर पहुंच कर सिपाही पर शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने तीन लाख रुपये पर सुलह-समझौता की बात किया और मुझसे सुलहनामे पर हस्ताक्षर भी करवा लिया। इसके बाद दो बाद में कुल 50 हजार रुपये भी दिया। सुलहनामे के अनुसार अब तक ढाई लाख रुपये नहीं दिया। शिकायत प्रकोष्ठ में हुई शिकायत थाने पर पहुंची तो प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद राजेंद्र प्रसाद सिंह ने सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत पूछे जाने पर एसओ निजामाबाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में आरोप की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed