फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Proposal sought from the government for the construction of Ahraula-Kaptanganj road

Azamgarh News: अहरौला-कप्तानगंज मार्ग के निर्माण के लिए शासन से मांगा प्रस्ताव

Mon, 28 Apr 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Proposal sought from the government for the construction of Ahraula-Kaptanganj road
अहरौला। 21 किलोमीटर लंबे कप्तानगंज-अहरौला मार्ग के निर्माण को लेकर प्रदेश सरकार में सहयोगी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर पहल की है।
विज्ञापन

उन्होंने 8 अप्रैल को लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह को पत्र लिखकर इस मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत जनहित में बनाने की मांग की थी। सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने दावा किया कि उनके पत्र को गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन

विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने प्रमुख सचिव को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद अनुभाग सचिव शिवकुमार ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विकास को सड़क की स्थिति की विस्तृत आख्या शीघ्र उपलब्ध कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण राजभर ने बताया कि अहरौला-कप्तानगंज मार्ग के साथ-साथ कंहरिया के 5 किलोमीटर मार्ग के निर्माण की कागजी कार्रवाई जल्द पूरी होगी, जिसके बाद निर्माण शुरू हो सकता है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अवर अभियंता शैलेश यादव ने भी पुष्टि की कि इस मार्ग के लिए प्रस्ताव मांगा गया है और कार्यवाही प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed