फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Progressive farmer is distributing free seeds, carry out farming

प्रगतिशील किसान बांट रहें मुफ्त बीज, लेकर करें खेती

Mon, 03 Aug 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Progressive farmer is distributing free seeds, carry out farming
अंबारी। ब्लाक फूलपुर क्षेत्र के खरसहन खुर्द गांव निवासी प्रगतिशील किसान महेंद्र सिंह ने 40 एकड़ धान की रोपाई 15 जून से पहले की है। इसमें छह एकड़ सुगंधित धान जैसे काला नमक, जूही बंगाल, दफ्तरी, कस्तूरी, रामभोग, बादशाह भोग, बासमती की खेती पद्मश्री डा.सुवास पालेकर प्राकृतिक कृषि की विधि को अपनाकर कर रहे हैं। इसमें सिर्फ एक देशी गाय के गोबर और मूत्र से तैयार घन जीवामृत और बीजामृत का प्रयोग किया गया है। लहलहाती फसल अपने आप में अद्भुत दिख रही है। यहीं नहीं वो किसानों को मुफ्त बीज भी दे रहे हैं। ताकि इस विधि का प्रसार हो सके।
विज्ञापन

इन्होंने धान की रोपाई 15 जून से पहले बिना किसी रासायनिक खाद के की है। धान की रोपाई से पहले घन जीवामृत डालकर खेत की तैयारी किया। इसके बाद धान की रोपाई के 21 दिन के बाद जीवामृत का छिड़काव मशीन से करा चुके हैं। 21 दिन के बाद घन जीवामृत के छिड़काव की तैयारी चल रही है। इनका उद्देश है कि किसान हमारे यहां से तैयार धान का बीज मुफ्त में लेकर प्राकृतिक खेती करें। ताकि जनपद में डा.सुवास पालेकर की प्राकृतिक कृषि पद्धति का प्रसार हो। कम लागत में विष रहित हानि रहित उपज पैदाकर लोगों को स्वादिष्ट, पौष्टिक खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। तमाम तरह की बीमारियों से छुटकारा दिलाया जा सके। पूरे खेत की गाटाबंदी कराकर आठ-आठ फीट चौड़ा मार्ग मिट्टी पटवाकर बनाया है। मार्ग के दोनों किनारों पर बिना रासायनिक उर्वरक का प्रयोग किए सूरन, सहिजन, केला, पपीता और अन्य लतादार सब्जियों जैसे तरोई, खीरा, करैला, लौकी आदि की खेती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed