फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Priyanka Gandhi will hear the pain of victim of bilariyaganj on Wednesday

सलमान के हाते में पीड़ित महिलाओं की सुनेंगी प्रियंका गांधी

Tue, 11 Feb 2020 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will hear the pain of victim of bilariyaganj on Wednesday
आजमगढ़। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बिलरियागंज कस्बे के डॉ. अय्यूब नगर स्थित सलमान पुत्र मरहूम जुनैद के हाते में बुधवार को सीएए के विरोध के दौरान पुलिसिया उत्पीड़न की शिकार महिलाओं का हाल जानेंगी। वो यहां लगभग डेढ़ घंटे रहेंगी। इस दौरान वो महिलाओं से उत्पीड़न के हर एक पहलू से रूबरू होंगी। कांग्रेसियों की कोशिश है कि करीब 50 से अधिक परिवार की महिलाओं से प्रियंका गांधी की मुलाकात कराई जाए। इनमें उन घरों की महिलाओं को खास तौर पर शामिल किया जाएगा जिनके परिवार के सदस्य सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए थे या उन पर पुलिस की ओर से इनाम घोषित किया गया था। पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौकस है। मंगलवार को एसपी ग्रामीण और एडीएम प्रशासन ने मौके का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह वाराणसी एयरपोर्ट से 9.45 बजे आजमगढ़ के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगी। लगभग एक बजे फरिहां, निजामाबाद, तहबरपुर, भंवरनाथ, जुनैदगंज बाईपास, पटबध होते हुए बिलरियागंज पहुंचेंगी। ढाई बजे तक उनकी मुलाकात का सिलसिला चलेगा। प्रियंका के जनपद आने का मुख्य उद्देश्य पिछले दिनों बिलरियागंज में सीएए के विरोध में आयोजित धरने दौरान पुलिया उत्पीड़न के शिकार लोगों से मिलना है। उनके आगमन से पहले ही उनकी सुरक्षा में लगी टीम यहां पहुंच चुकी है। एसपी ग्रामीण एनपी सिंह और एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और रणनीति तैयार की। प्रियंका के कार्यक्रम के लिए जिस स्थान का चयन किया है बताया जाता है कि वहां करीब 50 लोग एकत्र हो सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं में उत्साह, तैयारी में जुटे
प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने में कांग्रेसी जुटे हैं। कार्यकर्ताओं में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की प्रियंका से मुलाकात कराने के लिए जनसंपर्क भी किया। कार्यक्रम को लेकर सचिव जुबैर खां और सचिन नायक, महामंत्री प्रदेश विश्वविजय, प्रियंका के निजी ओएसडी संदीप सिंह जनपद में पहले से जमे हैं। स्थानीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला
बिलरियागंज कस्बे के मौलाना अली जौहर पार्क में बीते चार फरवरी को सीएए के विरोध में महिलाओं की ओर से धरना दिया गया था। पांच फरवरी की भोर में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर पथराव हुआ। पुलिस ने धरना खत्म कराने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ेे 19 लोगों को गिरफ्तार और तीन लोगों पर 25-25 का इनाम घोषित किया गया था। कांग्रेसियों का आरोप है कि धरना दे रही महिलाओं पर लाठीचार्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed