फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Private schools will remain closed today

Azamgarh: प्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में आज पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे निजी विद्यालय

Tue, 08 Aug 2023 12:14 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी, यूपी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी, यूपी Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Aug 2023 12:14 AM IST
सार

विद्यालयों ने इसको लेकर अभिभावकों के मोबाइल पर संदेश भेज दिए हैं। सीबीएसई के साथ ही कुछ आईसीएसई के स्कूल भी बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Private schools will remain closed today
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल में पिछले दिनों छात्रा की मौत मामले में प्रधानाचार्य, शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को पूरे प्रदेश के निजी विद्यालय बंद रहेंगे। विद्यालयों ने इसको लेकर अभिभावकों के मोबाइल पर संदेश भेज दिए हैं। सीबीएसई के साथ ही कुछ आईसीएसई के स्कूल भी बंद रहेंगे। पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने बताया कि विद्यालयों में पठन-पाठन मंगलवार को बंद रहेगा। शिक्षक विद्यालय आकर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन


दरअसल छत से कूदकर छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य और कक्षाध्यापक को बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया था। एसपी के अनुसार, मोबाइल फोन के लिए डांटने और ऑफिस के बाहर खड़े करने पर अपमानित महसूस करते हुए छात्रा ने यह कदम उठा लिया था। विवेचना में यह बात सामने आने पर पहले से दर्ज हत्या की धारा को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तब्दील किया गया है।

विज्ञापन

 


रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने सोमवार को चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल की छत से कूदकर जान दे दी थी। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में सिधारी थाने में प्रधानाचार्या व कक्षाध्यापक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। परिजनों ने एसपी से मिलकर विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी। पुलिस ने प्रधानाचार्य सोनम मिश्र निवासी खत्री टोला, चौक शहर कोतवाली और कक्षाध्यापक अभिषेक राय निवासी कृष्णा विहार गली ख्वाजाजहांपुर थाना कोतवाली मऊ को बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छात्रा के बैग से मोबाइल फोन बरामद हुआ था। इसके लिए उसे डांटा गया था और परिजनों को फोन किया गया था। सजा के तौर पर उसे प्रधानाचार्य के ऑफिस के बाहर खड़ा किया गया था। इसके कारण अपमानित महसूस करते हुए उसने इस तरह का कदम उठा लिया। एसपी ने बताया कि विवेचना में यह बात सामने आने पर पूर्व में लगी हत्या की धारा को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तब्दील किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed