{"_id":"da65676e4f914f9e01ff55c7a230967e","slug":"prisons-minister-hoisting-the-national-flag-at-the-police-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार मंत्री ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारागार मंत्री ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन, सरकारी कार्यालयो में सोमवार को 66 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में कारागार मंत्री बलराम यादव ने ध्वजारोहण किया और की सलामी ली।
इस दौरान पुलिस लाइन परिसर पुलिस बैंड की राष्ट्र भक्ति धुनों से गूंजता रहा। वहीं दूसरी तरफ बारिश के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत न कर पाने से स्कूली बच्चे निराश दिखे।
उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जवान किसी भी परिस्थिति का सामना करने लिए तैयार है। राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए बच्चा-बच्चा कुर्बानी देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को देश की एकता, संप्रभुता, अखंडता को कायम रखने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते कुछ स्कूलों के बच्चे बारिश के चलते अपनी प्रस्तुति नहीं दे सके। जिससे वे निराश दिखे।
इस मौके पर अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव, जिलाधिकारी सुहास एलवाई, पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र दूबे, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीबी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर केके सरोज आदि उपस्थित थे। उधर सिधारी स्थित कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लक्ष्मी प्रसाद गुप्त और लाल चंद तिवारी को माला पहनाकर, नारियल और साल देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य राजस्व अधिकारी भाईलाल सरोज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार आदि उपस्थित थे।
उधर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीबी सिंह ने मातबरगंज स्थित सरस्वती कुष्ठ कालोनी में फल, मिष्ठान आदि का वितरण किया।