{"_id":"656cbb6b4bfe9db9f60d2e2e","slug":"principal-will-be-able-to-make-amendments-regarding-candidates-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-8180-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: परीक्षार्थियों के संबंध में संशोधन कर सकेंगे प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: परीक्षार्थियों के संबंध में संशोधन कर सकेंगे प्रधानाचार्य
विज्ञापन
जनपद में अगले साल होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही हैं। इसी बीच हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों के संबंध में उनके नाम, पिता का नाम, जाति, फोटो सहित अन्य सूचनाओं में संशोधन के लिए बोर्ड ने प्रधानाचार्य को एक और मौका दिया है। पांच दिसंबर तक संशोधन करने के लिए प्रधानाचार्यों को समय दिया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से वर्ष 2024 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों की त्रुटियों के निराकरण के लिए बोर्ड की ओर से पुन: पहल की गई है। अब तक उनके ऑफलाइन संशोधन कराए जाने की प्रक्रिया में सुधार करते हुए छात्रों के हित में पहली बार उनके सभी शैक्षिक विवरणों जैसे छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, जाति, फोटो एवं विषयों आदि को एक साथ ऑनलाइन संशोधित किए जाने के लिए परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी डॉट इडीयू डॉट इन पर व्यवस्था की गई है। डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि जिले के माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य वेबसाइट पर अपलोड हाईस्कूल व इंटर परीक्षा वर्ष 2024 के सभी संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों की भली-भांति जांच करा लें। संबंधित छात्रों एवं उनके अभिभावकों से भी इनके चेक लिस्ट की जांच करा ली जाए। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर वेबसाइट पर तत्काल संशोधित कर इसे अपडेट कर लें। विगत वर्षों की परीक्षा में परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों में संशोधन नहीं किए जाने से संबंधित छात्रों को परीक्षा में शामिल किए जाने को लेकर दिक्कतें पेश आई थीं।