फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Preparations were made to provide disaster relief, only then came the PM report

आपदा राहत देने की थी तैयारी, तभी आ गई पीएम रिपोर्ट

Mon, 28 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Preparations were made to provide disaster relief, only then came the PM report
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के सेठाकोली गांव में 23 जून को बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई थी और दो झुलस हो गए थे। जिला प्रशासन ने मृत किशोर के परिजनों को आपदा राहत के तहत चार लाख की धनराशि देने की तैयारी की थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना आने के बाद प्रक्रिया रोक दी गई। अब मौत के कारणों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के रौनापार थाना क्षेत्र में 23 जून को बिजली गिरने से सेठाकोली गांव निवासी दवन यादव (13) पुत्र शिवबचन यादव की मौत हो गई थी। पप्पू पुत्र जोगेंद्र सेठाकोली और बैजाबारी गांव निवासी पनिया पुत्र मोहन घायल हो गए थे। पुलिस द्वारा दवन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। साथ ही जिला प्रशासन ने दवन के परिजनों को राहत राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। पोस्टमार्टम में यह पाया गया कि दवन यादव की मृत्यु बिजली से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है। तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की बात सामने आने पर आपदा राहत की प्रक्रिया रोक दी गई है। यह जांच का विषय है कि आखिर दवन यादव का दम कैसे घुटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed