फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prabhat pheri taken out after yoga practice

योगाभ्यास के बाद निकाली गई प्रभात फेरी

Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Prabhat pheri taken out after yoga practice
आजमगढ़। यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ द्वारा आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन-2 का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के 50 प्रतिभागियों के साथ साथ सभी स्टाफ मेंबर उपस्थित हुए। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को योग तथा योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। इसके बाद उपस्थित प्रतिभागियों द्वरा प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें आम जन मानस के जागरूकता के लिए तख्तियों पर लिखे स्लोगन के माध्यम से जल संरक्षण, पौधरोपण, पॉलीथिन मुक्त भारत के साथ साथ बैंकिंग द्वारा उठाए गए सामाजिक दायित्वों में समाज के समस्त युवा तथा युवतियों के स्वावलंबन के लिए विभिन्न रोजगार परक कार्यक्रमों का संचालन, जीवन सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना तथा संपूर्ण वित्तीय समावेशन में बैंकिंग में हो रहे क्रमोत्तर विकास के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही देश की स्वतंत्रता में योगदान देने वाले महापुरुषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान के बारे में उनके जीवन वृत्ति पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक नगीना राम, वरिष्ठ संकाय चंद्रेश पाठक, संकाय विजय शंकर पाण्डेय, कार्यालय सहायक प्रांजल सिंह के साथ साथ सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed