फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Postal paid 35.68 crore through AEPS in Azamgarh

आजमगढ़ में डाक ने एईपीएस के जरिये 35.68 करोड़ का किया भुगतान

Mon, 20 Jul 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Postal paid 35.68 crore through AEPS in Azamgarh
आजमगढ़। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा 25 मार्च से अब तक आजमगढ़ डाक मंडल में 97,018 ग्राहक व प्रवासियों को एईपीएस के माध्यम से कुल 35.68 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। साथ ही अभियान चलाकर लोगों को अधिक से अधिक खाता खोलकर लोगों को जोड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रवण अधीक्षक योगेंद्र मौर्य ने बताया कि एक सितंबर वर्ष 2019 में एक साथ मंडल के डाकघरों की 609 शाखाओं में प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया था। इस बैंक में अब तक कुल 126504 ग्राहकों द्वारा खाता खुलवाकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बैंक 25 मार्च 2020 से अब तक आजमगढ़ जनपद में 92,505 ग्राहकों प्रवासियों को कुल 24 करोड़ 22 लाख तथा मऊ जनपद में 4513 ग्राहकों व प्रवासियों को 11 करोड़ 46 लाख की धनराशि का भुगतान एईपीएस के माध्यम से कर चुका है। भारतीय डाक विभाग नित्य अभियान चलाकर लोगों को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खाता खोलकर लोगों को जोड़ रहा है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का उद्देश्य है कि भारत की ग्रामीण जनता को उनके घर पर ही बैंक की सुविधा प्रदान करे। इसके अतिरिक्त इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से ग्राहक बिजली का बिल, मोबाइल रिचार्ज, गैस का भुगतान आदि घर बैठे बड़े ही आसानी से कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed