फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Polling parties will leave from five places tomorrow

Azamgarh News: कल पांच स्थानों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Thu, 23 May 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave from five places tomorrow
आजमगढ़। जनपद में 25 मई को होने वाले मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुक्रवार को होगी। इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। पिछले चुनाव के रवानगी स्थल में बदलाव हुआ है। जिसके तहत इस बार चुनाव में कुल पांच स्थानों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी कराई जाएगी।
विज्ञापन

पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में चार स्थानों आईटीआई मैदान, श्री दुर्गा जी पीजी काॅलेज चंडेश्वर, कृषि महाविद्यालय कोटवा और डेंटल कालेज इटौरा से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई थी। लेकिन इस बार चुनाव में आईटीआई मैदान में जगह न होने के कारण जिला प्रशासन की ओर से पोलिंग पार्टियों को पांच स्थानों से रवाना करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत अब श्री दुर्गा जी पीजी काॅलेज चंडेश्वर सदर और मुबारकपुर विधानसभा, कृषि महाविद्यालय कोटवा निजामाबाद, फूलपुर-पवई और दीदारगंज, डेंटल काॅलेज इटौरा लालगंज और मेंहनगर, जीडी ग्लोबल स्कूल करतालपुर गोपालपुर और सगड़ी और एचएमपीएस अतरौलिया से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी।
विज्ञापन

25 मई को होने वाले मतदान के बाद यह पोलिंग पार्टियां मतगणना केंद्रों चकवल और एफसीआई गोदाम बेलइसा में बने स्ट्रांग रूमों में ईवीएम को जमा करेंगी। चकवल में लालगंज लोकसभा क्षेत्र के लालगंज, फूलपुर-पवई, दीदारगंज, निजामाबाद और अतरौलिया विधानसभा की ईवीएम जमा होगा। वहीं एफसीआई गोदाम बेलइसा में गोपालपुर, सदर, मेंहनगर, मुबारकपुर और सगड़ी विधानसका की ईवीएम जमा होंगी। पोलिंग पार्टियों के रवानगी के लिए जिला प्रशासन गाड़ियों को तैयार करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लालगंज लोकसभा में मतदान केंद्र: 1193
- लालगंज लोकसभा के कुल बूथ: 1886
- आजमगढ़ लोकसभा में कुल मतदान केंद्र: 1143
- आजमगढ़ लोकसभा में कुल बूथ: 1915
- दोनों लोकसभा क्षेत्रों में कुल मतदान केंद्र: 2336
- दोनों लोकसभा क्षेत्रों में कुल बूथ: 3801
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed