फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police was not involved in the murder of wife for two days

दो दिन बीते पुलिस के हाथ नहीं लगा पत्नी का हत्यारोपी

Thu, 03 Dec 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Police was not involved in the murder of wife for two days
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमदही गांव स्थित ननिहाल में परिवार के साथ रह रहे युवक ने मंगलवार की रात अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दिया था। इस मामले में मृतका के पिता ने पुत्री के पति, देवर समेत तीन अन्य लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी पति व अन्य को गिरफ्तारी नहीं कर सकी।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उड़ली गांव निवासी गुड्डू नोना पुत्र फूलचंद अपने परिवार के साथ विगत छह माह से जहानागंज के अमदही गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। ननिहाल में ही उसने मंगलवार की रात पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दिया। हत्या के पूर्व पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना की जानकारी होने पर मृतका के पिता जौनपुर जिले के सरपतहा थाना अंतर्गत चिल्लीरामपुर गांव निवासी पन्ना लाल भी मौके पर पहुंच गए। पिता ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मृतका के पति गुड्डू नोना, देवर बृजेश व गुड्डू के मामा के लड़के संतोष, हरेंद्र व शैलेंद्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। घटना को 48 घंटे हो चुके है। नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दो टीमें गठित है, इसके बाद भी एक भी हत्यारोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed