{"_id":"c122ffae623b9e9d53d25da535557f02","slug":"police-set-up-hands-how-to-check-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने खड़े किए हाथ, कैसे करें जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने खड़े किए हाथ, कैसे करें जांच
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीबी सिंह मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दे चुके हैं लेकिन पुलिस रिपोर्ट भी नहीं दर्ज की।
पुलिस की शब्दों में ‘हमारे पास घटिया और असली खून नापने का कौन सा यंत्र मौजूद है’। ऐसे में घटिया ब्लड बेचने जैसे गंभीर विषय पर भी प्रशासन का रुख स्पष्ट नहीं है। जबकि इस व्यवसाय से जुड़े लोग खुलेआम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।
बताते चलें कि सिधारी थाने के जाफरपुर गांव निवासी लालचंद की किडनी खराब है। वह नर्सिंग होम में भर्ती है। आपरेशन के दौरान अस्पताल के डा. पंकज जायसवाल ने मरीज के परिवारीजनों को तीन यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने को कहा था।
डाक्टर दो यूनिट खून पहले चढ़ा चुका था। 13 फरवरी को एक यूनिट ब्लड और लाने को कहा। लालचंद के एक रिश्तेदार ने शहर से चार हजार रुपये में एक यूनिट ब्लड खरीद कर लाया, जो घटिया था।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर सीएमओ डा. वीबी सिंह ने शनिवार की रात शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। लेकिन न रिपोर्ट दर्ज हो सकी,
ना ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जांच शुरू हुई।