फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police reached the dispute between two parties and broke CC cameras, video goes viral

Azamgarh News: दो पक्षों के विवाद में पहुंची पुलिस ने तोड़े सीसी कैमरे, वीडियो वायरल

Thu, 25 Jan 2024 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police reached the dispute between two parties and broke CC cameras, video goes viral
क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस महकमा लगातार लोगों से सीसी कैमरे लगाने की अपील कर रहा है। अपराध पर लगाम लगाने और सीसी कैमरे के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचने की कवायद की जा रही है। एसपी के इस प्रयास को उनके मातहत ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस कर्मी ही शिकायतकर्ता के घर पर लगे सीसी कैमरे काे तोड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हर गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसकी सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक पक्ष के घर के बाहर लगे सीसी कैमरे को तोड़ने के बाद घर में घुसकर डीबीआर आदि भी खोजने लगी। डीवीआर न मिलने पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट भी की। पुलिस कर्मी द्वारा सीसी टीवी तोड़ने की कवायद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पीड़िता कमलौती देवी ने बताया कि विवाद के निपटारे को लेकर एसओ गंभीरपुर, चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार भारी संख्या में फोर्स के साथ आए थे और उसके घर पर लगे सीसी कैमरे को तोड़ दिए। इतना ही नहीं घर में घुस कर डीवीआर खोजने का प्रयास किए। न मिलने पर उसके पुत्र व परिवार के अन्य लोगों की पिटाई भी की गई। कमलौती देवी ने इस बाबत एसपी को शिकायती पत्रक देकर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वायरल हुए वीडियो में एक पुलिस कर्मी सीसी कैमरा तोड़ते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed