{"_id":"67f7b21a0225c7c22304f2bd","slug":"police-raided-mass-religious-conversion-in-azamgarh-and-arrested-one-person-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कमरे में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, एक व्यक्ति हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कमरे में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, एक व्यक्ति हिरासत में
Thu, 10 Apr 2025 05:27 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 10 Apr 2025 05:27 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के अरूशा गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने गृहस्वामी को हिरासत में लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कमरे में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के अरूशा गांव में बृहस्पतिवार को एक घर में कई लोग एकत्रित होकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर चली गई। ग्रामीणों के अनुसार, मौके पर 30 से अधिक महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि इस गतिविधि में बाहरी लोग शामिल हैं, जो स्थानीय लोगों को देवी-देवताओं की पूजा करने से रोकते हैं और लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। उनका कहना है कि यह सिलसिला लगातार चल रहा था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित करने का फैसला किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: अबू धाबी में नौकरी करने गए युवक को फोर्स ने मारी गोली, मौत; घरवालों ने की शव मंगाने की मांग
विज्ञापन
अहरौला थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घटनास्थल पर पहुंची। वहां कुछ लोग मौजूद थे, जिनमें से गृह स्वामी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की तह तक जाया जा सके। थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन