{"_id":"69c7928db6d7e30a530ef37b","slug":"police-in-azamgarh-detained-individual-and-conducting-interrogations-in-connection-of-cattle-slaughter-case-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गांव में गोवंश वध की सूचना पर मचा हड़कंप, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गांव में गोवंश वध की सूचना पर मचा हड़कंप, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
Sat, 28 Mar 2026 02:04 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:04 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के कमरावा गांव में गोवंश वध की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावा गांव में शनिवार को कथित रूप से गोवंश वध का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना गंभीरपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए कुछ पुरुषों व महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने आई।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक सरफराज के घर पर गोवंश वध की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़कर थाना गंभीरपुर लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सूचना मिलने पर सीओ सदर आस्था जायसवाल भी थाना गंभीरपुर पहुंचीं और पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन
