फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police in action caught illegal liquor in village poisonous liquor death case in azamgarh 

आजमगढ़: जहरीली शराब से मौत के बाद पुलिस भी सतर्क, गांव में बरामद किया अवैध शराब का जखीरा

Sat, 15 May 2021 04:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 15 May 2021 04:17 PM IST
सार

अब तक दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुल 11 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है। वहीं, पवई थाना क्षेत्र में 22 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में अब तक 33 लोग जान गंवा चुके हैं। दर्जनों बीमार लोग अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
Police in action caught illegal liquor in village poisonous liquor death case in azamgarh 
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार में दो बंद घरों से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब, शीशी, रैपर, ढक्कन का जखीरा बरामद किया। एसपी के नेतृत्व में दोनों बंद घरों पर भारी संख्या में पुलिस ने फोर्स छापेमारी कर यह बरामदगी की। बरामद माल से पचास हजार शीशी शराब तैयार की जा सकती थी। पुलिस ने इस बरामदगी के बाद बढ़ी सफलता का दावा किया है लेकिन यह भी प्रश्न है कि काश महकमा पहले जागा होता और कार्रवाई की होती तो जहरीली शराब से इतनी मौतें नहीं हुई होती।

विज्ञापन


तीन दिनों तक जहरीली शराब पर पर्दा डालने का प्रयास करने के बाद पुलिस महकमा जागा। गुरुवार को पवई व दीदारगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया तो शुकवार को पुलिस ने मित्तूपुर चौकी पर तैनात अविनाश समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की कवायद शुरू की।
विज्ञापन


पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर शनिवार को एसपी सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मित्तूपुर बाजार में छापेमारी की कार्रवाई की गई। एक बंद घर से पुलिस ने पांच ड्रम व एक गैलन में भरी अवैध शराब बरामद की। इसके साथ ही भारी मात्रा में शराब की खाली व भरी शीशी, ढक्कन, रैपर, होलोग्राम, बारकोड आदि भी मौके से बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Police in action caught illegal liquor in village poisonous liquor death case in azamgarh 

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जितना माल इस मकान से बरामद हुआ है। उससे कम से कम पचास हजार शीशी अवैध शराब तैयार की जा सकती है। उन्होंने बताया कि यह मकान अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत उसरहा गांव निवासी रामरूप पुत्र झिनकू का है। जिसे उसने शराब माफिया मोतीलाल गुप्ता को किराये पर दिया हुआ था।

इसके बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार राजेश अग्रहरी के यहां भी छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में प्लास्टिक की शीशी बरामद हुईं। साथ ही अवैध शराब भरी जाती थी। इतना ही नहीं राजेश अग्रहरी के दूसरे मकान पर छापेमारी करने पर पुलिस ने भारी मात्रा में घरेलू व व्यवसायिक सिलेंडर बरामद किया। जिनकी संख्या 100 सेअधिक बताई जा रही है। इसके साथ ही गैस रिफलिंग के उपकरण भी बरामद हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed