फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police handed over 102 lost mobile phones, Laiti Muskaan

Azamgarh News: पुलिस ने गुम हुए 102 मोबाइल फोन सौंपे, लाैटी मुस्कान

Mon, 04 Nov 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police handed over 102 lost mobile phones, Laiti Muskaan
आजमगढ़। पुलिस की साइबर टीम ने लोगों के गुम हुए 102 मोबाइल फोन वापस लौटाए तो फोन मालिकों के चेहरों पर मुस्कान दाैड़ गई। फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। लौटाए मोबाइल की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इसमें अलग-अलग कंपनी के मोबाइल शामिल हैं। वहीं पुलिस ने 2024 में अब तक कुल 1.49 करोड़ के 920 एंड्रायड मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपा है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जनपद में फरवरी से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों की ओर से सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जाती है। पुलिस की ओर से फरवरी से सितंबर तक 818 एंड्रायड मोबाइल बरामद किए। इनकी कीमत 1.19 करोड़ रुपये बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है। बताया कि अक्तूबर में पुलिस ने कुल 102 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी कीमत 20 लाख रुपये है। नौ माह में 920 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया। इनकी कीमत एक करोड़ 49 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed