फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police could take possession of the dead body hours after the death

मौत के घंटो बाद शव को कब्जे में ले सकी पुलिस

Sat, 23 Jul 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police could take possession of the dead body hours after the death
अहरौला थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी युवक पर एक सप्ताह पूर्व बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले आए और शव रख कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। देर रात एक बजे पुलिस परिजनों को मनाने में सफल हुई और 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद शव को कब्जे में ले सकी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

करनपुर गांव निवासी गौरव चौबे (19) पुत्र इंद्रदेव पर 15 जुलाई की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने लाठी-डंडा व रॉड से हमला कर गंभीररुप से घायल कर दिया था। परिजन उसे सीएचसी अहरौला ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से हॉयर सेंटर रेफर किए जाने पर परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद से गौरव बेहोश था। चार दिनों पूर्व उसे होश आया तो पुलिस ने उसका बयान लिया और बयान के आधार पर हमलावरों को नामजद किया गया। बृहस्पतिवार की देर रात इलाज के दौरान गौरव की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले आए और घर पर ही शव रख कर हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जानकारी होते ही अहरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लगभग पांच घंटे की मशक्कत व 48 घंटे के अंदर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजन व ग्रामीण शांत हुए और पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed