{"_id":"68cea73849392fd4950dd120","slug":"police-case-registered-against-seven-people-for-attacking-block-chief-yashwant-kumar-in-azamgarh-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमला, तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमला, तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 20 Sep 2025 06:38 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:38 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मामले में ब्लॉक प्रमुख की शिकायत पर तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख यशवंत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी मार्टीनगंज ब्लॉक प्रमुख यशवंत शर्मा पर शुक्रवार की रात चार लोगों ने जानलेवा हमला किया। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख की ओर से तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में ब्लॉक प्रमुख यशवंत शर्मा ने बताया कि गांव के राणा सिंह, दिनेश सिंह, सचिन सिंह और चार अज्ञात व्यक्तियों ने पुरानी गंवई व राजनीतिक रंजिश के चलते उनकी हत्या की साजिश रची। यह पहली बार नहीं है, बल्कि पूर्व में भी ये लोग उनकी हत्या की साजिश कर चुके हैं और एक सप्ताह पहले धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात करीब 9 बजे जब सौरभ सिंह उर्फ बीनू सिंह के घर से अपने घर लौट रहे थे। कन्या पाठशाला के पास चार हेलमेटधारी हमलावरों ने अपाचे मोटरसाइकिल से आकर फायरिंग की। गोली मिस होने पर हमलावरों ने गला दबाकर और पिस्टल की बट व लात-घूसों से मारपीट की, जिससे ब्लॉक प्रमुख गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। हमलावर मृत समझकर भाग गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: भाजपा कार्यकर्ता को दरोगा ने मारा थप्पड़, धरने पर बैठे पार्टी के नेता; निलंबन के बाद माने लोग
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किया गया है। घटना के अनावरण के लिए सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर खंगाला जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन