फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police arrived on the complaint of conversion, detained five

Azamgarh News: धर्मांतरण की शिकायत पर पहुंची पुलिस, पांच को हिरासत में लिया

Sun, 09 Jul 2023 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Police arrived on the complaint of conversion, detained five
पवई। क्षेत्र के ढ़ाका नरवारी गांव में रविवार को प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। प्रार्थना सभा विजय बहादुर बिंद के घर पर चल रही थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से तंत्र-मंत्र के सामान के साथ धार्मिक पुस्तकें बरामद की। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में निषाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पवई थाना क्षेत्र में धर्मांतरण का खेल लगातार जारी है। कुछ दिनों पहले ही ऐसे मामले का खुलासा हुआ था। रविवार को ढ़ाका नरवारी गांव में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण की सूचना पवई थाने को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने धार्मिक पुस्तकें, तंत्र-मंत्र का सामान बरामद कर पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस मामले में निषाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जिले में रविवार, मंगलवार और गुरुवार को प्रार्थना सभाएं आयोजित कर धर्मांतरण किया जाता है। थाना प्रभारी पवई रमेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है और मौके से पांच लोगों को हिरासत में पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed